अलीगढ़

मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के क्रियान्वयन को लेकर हितधारक विभागों के साथ बैठक आयोजित

आपदा के समय सुरक्षा उपायों, मॉक ड्रिल, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की

विकास भवन सभागार, अलीगढ़ में अपर जिलाधिकारी महोदय (वित्त एवं राजस्व) श्री प्रमोद कुमार के आदेशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी,  अलीगढ़ की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ द्वारा “मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम – पेज-3” के क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में समस्त हितधारक विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था।बैठक में कार्यक्रम को जनपद के सभी विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने, आपदा के समय सुरक्षा उपायों, मॉक ड्रिल, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के प्रशिक्षण तथा जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

बैठक में निम्नलिखित अधिकारी/पदाधिकारी उपस्थित रहे:
1. नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारीगण
2. पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी
3. मुख्य अग्निशमन अधिकारी
4. मुख्य कोषाधिकारी
5. जिला विद्यालय निरीक्षक
6. बेसिक शिक्षा अधिकारी
7. जिला सूचना अधिकारी
8. डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर
एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि  मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से विद्यालयों में लागू कर उसकी आख्या शासन को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आपदा के दृष्टिगत विद्यालयों में सुरक्षा ऑडिट कराने तथा नियमित रूप से मॉक ड्रिल कराने पर भी बल दिया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!