अलीगढ़

पात्र युवाओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए महाविद्यालयों में बनेंगे हेल्प डेस्क

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को चलेंगे विशेष अभियान

अलीगढ़ : अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने पात्र युवाओं सहित छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कलैक्ट्रेट सभागार में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर नए मतदाताओं को सूची में शामिल कराने के लिए जागरूकता बढ़ाने और अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। सभी पात्र युवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं।मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी निर्धारित स्थलों एवं महाविद्यालयों में शिविर और हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां मतदाताओं को नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने तथा विवरण में संशोधन के लिए निर्धारित फार्म भरने में सहायता दी जाएगी। इसके लिए फार्म-6, 6ए, 7 और 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निर्धारित स्थलों पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के निर्देश दिए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!