अलीगढ़

इग्नू की डिजिटल पहल- दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षा

विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने की सुविधा शुरू

अलीगढ़ : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट प्रबंधन प्रणाली (व्।डै) शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थी विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है।
इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र अलीगढ़ के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ अजय वर्धन आचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह डिजिटल पहल विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को असाइनमेंट जमा करने की ऑनलाइन पार्वती प्राप्त करने और मूल्यांकन की स्थिति जानने में सुविधा होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में असाइनमेंट जमा करने की अपील की है। विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र विद्यार्थी अपने इग्नू समर्थ (ैंउंतजी) विद्यार्थी खाते में लॉगिन करके पाठ्यक्रमवार असाइनमेंट जमा कर सकते हैं।असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों को अंतिम समय की तकनीकी या अन्य असुविधाओं से बचने के लिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने असाइनमेंट जमा करने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि असाइनमेंट के उत्तर हस्तलिखित होने चाहिए, प्रत्येक पाठ्यक्रम के सभी उत्तरों को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन करके अपलोड करना होगा, 3. प्रत्येक पीडीएफ फाइल का आकार 20 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए, पहले पृष्ठ पर विद्यार्थियों का नाम, नामांकन संख्या, अध्ययन केंद्र का कोड, पाठ्यक्रम कोड, क्षेत्रीय केंद्र का कोड एवं नाम और ईमेल पता स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए, अपलोड करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि असाइनमेंट संबंधी कार्यक्रम पाठ्यक्रम और सत्र के लिए निर्धारित है।

किन विद्यार्थियों को दोबारा असाइनमेंट जमा नहीं करना होगा:

जिन विद्यार्थियों ने संबंधित पाठ्यक्रम का असाइनमेंट पहले ही उत्तीर्ण कर लिया है उन्हें उसे दोबारा जमा करने की आवश्यकता नहीं है। इसी प्रकार जिन विद्यार्थियों ने दिसंबर 2026 की सत्रांत परीक्षा के लिए संबंधित असाइनमेंट अध्ययन केंद्र अथवा क्षेत्रीय केंद्र में हार्ड कॉपी के रूप में पहले ही जमा कर दिया है। उन्हें इस असाइनमेंट को ऑनलाइन द्वारा अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। असाइनमेंट सफलतापूर्वक जमा होने के बाद ऑनलाइन पावती (व्।ड) पोर्टल पर उपलब्ध होगी तथा विद्यार्थियों के पंजीकृत ईमेल पते पर भेजी जाएगी।
विद्यार्थी अपने समर्थ खाते के माध्यम से असाइनमेंट के मूल्यांकन की स्थिति देख सकेंगे। इग्नू विश्वविद्यालय के निर्देशों के अनुसार असाइनमेंट ईमेल के माध्यम से क्षेत्रीय केन्द्र या विश्वविद्यालय के किसी अन्य कार्यालय को ना भेजें क्योंकि ईमेल से भेजे गए असाइनमेंट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र अलीगढ़ के सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील किया कि वह दिशा निर्देशों का सावधानी पूर्वक पालन करते हुए 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय परिसर, रामघाट रोड, अलीगढ़ पर या फ़ोन नंबर 8869829838 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!