अलीगढ़

पैट-2026 के दृष्टिगत 30 अक्टूबर को विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित

जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देशानुसार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के सुचारु आयोजन के दृष्टिगत जिले में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश रहेगा। परीक्षा में तैनात शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। वहीं, विद्यालयों में परीक्षा ड्यूूटी में तैनात न किए गए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यालय संबंधी कार्यों का निष्पादन करेंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!