अलीगढ़ में 1 नवंबर को वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा
सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, एवं भीड़ नियंत्रण के लिए नागरिक सुरक्षा बल रहेगा तैनात

अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता शिविर, सुरक्षा व्यवस्था के लिए नागरिक सुरक्षा बल रहेगा तैनात।अपर जिलाधिकारी नगर महोदया श्रीमती संगीता देवी एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के आदेशानुसार एवं उप नियंत्रक महोदया सुश्री संगीता त्रिपाठी नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के निर्देशन में तथा चीफ़ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर महोदय श्री सी0पी0सिंह नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ की उपस्थित में दिनांक 1 नवंबर 2026, रविवार को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नागरिक सुरक्षा बल की तैनाती के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नागरिक सुरक्षा विभाग को आदेश किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ की पूर्णकालिक सचिव द्वारा , नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ को भेजे गए पत्र के अनुसार, माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलीगढ़ के दिशा-निर्देशों के क्रम में इस शिविर का आयोजन प्रस्तावित है।पत्र के मुताबिक, शिविर का आयोजन कान्हा वन गेस्ट हाउस, निकट महावीर टोल प्लाजा, आगरा रोड, अलीगढ़ में किया जाएगा। इसमें जनपद स्तर के उच्चाधिकारियों के अतिरिक्त लगभग 2,000 से 2,500 आमजनमानस के उपस्थित होने का अनुमान है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थिति को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए नागरिक सुरक्षा बल की तैनाती का अनुरोध किया है, ताकि शिविर को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।यह शिविर आमजन को विधिक सहायता एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।इसी क्रम में आज एक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित की गई जिसमें आगामी 1 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सभी सेक्टर वार्डनो, प्राथमिक चिकित्सा,गृह अग्निशमन” के जवानों को शांति व्यवस्था यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए



