मित्र ग्रुप की ‘मित्रों री ढाणी’ में बिखरी राजस्थानी संस्कृति की छटा
अलीगढ़ क्लब में राजस्थानी वेशभूषा, लोकनृत्य और रैंप वॉक ने मोहा मन

अलीगढ़:- मित्र ग्रुप द्वारा आयोजित राजस्थानी थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम ‘मित्रों री ढाणी – पधारो सा’ का आयोजन अलीगढ़ क्लब में बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक अंदाज में किया गया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने राजस्थानी वेशभूषा धारणकर आयोजन की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। रंग-बिरंगी पोशाकों, पारंपरिक आभूषणों और राजस्थानी संस्कृति की मनमोहक छटा ने पूरे वातावरण को राजस्थान की जीवंत संस्कृति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मित्र ग्रुप की संयोजिका ज्योति मित्तल के संचालन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा, कला और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में नूतन एवं जया ने ‘लुक छुप ना जाओ जी पलटन वाले’ गीत पर युगल प्रस्तुति देकर समां बांधा। रश्मि सिंह एवं सुधा सिंह ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया। रितु कुशवाहा एवं सोनल ने ‘झट चोमासो लागियो रे, झट सिजानो लागियो रे’ गीत पर आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वन्दना गुप्ता, आरती वार्ष्णेय, युक्ति अग्रवाल, एवं मीनाक्षी मित्तल की समूह प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।डॉक्टर विभा एवं बीना जी, रुपाली एवं स्वीटी तथा पायल शर्मा, कविता, रितु, एवं सोनिया ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। किसी समूह ने कठपुतली नृत्य तो किसी ने घूमर नृत्य की प्रस्तुति देकर राजस्थानी लोकसंस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
‘बिना सहेलियों के घर’ सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने भी सभी का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राजस्थानी थीम पर आधारित रैंप वॉक रहा, जिसमें सुनीता वार्ष्णेय, दीपाली जैन, साधना वार्ष्णेय, रीता वार्ष्णेय, पूनम गुप्ता, सोनल, अल्का गर्ग, अलका गर्ग, अलका वार्ष्णेय, सुदेश गुप्ता, नमिता, स्वीटी, रश्मि सिंह, भारती जैन, लक्ष्मी, रत्नेश शाह, हेमलीना, रचना, सुधा, पूनम अग्रवाल, पूनम वार्ष्णेय एवं पूजा सिंह ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों, आकर्षक श्रृंगार और आत्मविश्वासपूर्ण अंदाज में रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। रंग-बिरंगे घाघरे, ओढ़नियाँ, पारंपरिक आभूषण और राजस्थानी अदाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने वाले सदस्य को समयबद्धता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाली सभी बहनों को राजस्थानी थीम के अनुरूप सुंदर उपहार प्रदान किए गए। वहीं सभी सदस्यों को आकर्षक पोटली उपहार भेंट किए गए, जिससे आयोजन की यादें और भी मधुर बन गईं। मित्र ग्रुप की संयोजिका ज्योति मित्तल ने सभी सदस्यों के उत्साहपूर्ण सहयोग, शानदार प्रस्तुतियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मित्रता, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक सहभागिता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। राजस्थानी संस्कृति, लोककला, पारंपरिक वेशभूषा और मित्रता के रंगों से सजा ‘मित्रों री ढाणी’ कार्यक्रम सभी सदस्यों के लिए एक यादगार, आनंदमय और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। मित्र संयोजक का साभार मित्र संयोजक पूजा सोमानी, ज्योति मित्तल, सहमित्र लता गुप्ता सुनीता वार्ष्णेय ,रोली वार्ष्णेय रश्मि सुह्रद, अलका गर्ग, रत्नेश शाहआदि लोग उपस्थित रहे



