अलीगढ़

कलैक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

डीएम ने दिलाई एकता एवं अखंडता की शपथ

अलीगढ़लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कलैक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अन्य मजिस्ट्रेट अधिकारियों की उपस्थिति में कलैक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।जिलाधिकारी ने सरदार पटेल के राष्ट्र के एकीकरण में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों, दृढ़ संकल्प एवं दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र की प्रगति एवं समृद्धि में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एडीएम सिटी संगीता देवी, कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी समेत कलैक्ट्रेट परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!