अलीगढ़

गंगा नदी में 1 लाख भारतीय मेजर कार्प की मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय,

जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा

अलीगढ़ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह द्वारा सांकरा घाट पर गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य पोषित योजना के तहत रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा नदी में भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की 1 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (फिंगरलिंग्स) का संचय किया गया कार्यक्रम में निषाद पार्टी प्रतिनिधिगण ज्ञानेन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने गंगा नदी में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संचालित इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नदियों में मत्स्य बीज संचय से जलीय जीवों के संरक्षण के साथ-साथ भविष्य में स्थानीय मछुआरा समुदाय एवं मत्स्य पालकों की आजीविका को भी प्रोत्साहन मिलेगा।सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने बताया कि गंगा नदी में मत्स्य अंगुलिकाओं के संचय का मुख्य उद्देश्य नदी के प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना, मछलियों की प्राकृतिक संख्या में वृद्धि करना एवं जलीय पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता को सुदृढ़ बनाना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!