अलीगढ़

डॉ. डी. कुमार की पुण्य तिथि पर शांति यज्ञ / सभा का आयोजन

डॉ. डी. कुमार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनके आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया

डॉ. शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय, सिंघारपुर में महाविद्यालय के संस्थापक डॉ. डी. कुमार की पुण्य तिथि पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया।प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व शिक्षकगणों द्वारा डॉ. डी. कुमार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया तथा उनके आदर्शों को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।समिति के अध्यक्ष श्री श्याम नारायण जी ने कहा कि डॉ. कुमार का जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार गर्ग ने बताया कि छात्राओं को डॉ. डी. कुमार के मानव कल्याण को समर्पित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा स्थापित यह महाविद्यालय उनके सपनों को साकार कर रहा है।शांति सभा में विभाग प्रचारक माननीय गोविन्द जी, गिरिजाशंकर जी, अनिल कुमार, रामजी, डॉ. रजनी गुप्ता, डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. सुलक्षणा शर्मा, नीरज कुमार उपस्थित रहे।
दीपोत्सव कार्यक्रममहाविद्यालय में संध्या बेला में छात्राओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा गोबर से बने दीपकों को सजाकर प्रदर्शन किया गया। देश की विविधता का प्रदर्शन विभिन्न डिश स्टॉल लगाकर किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मेयर की पत्नी श्रीमती पूजा सिंघल रहीं तथा साथ में मेधा सिंघल ने छात्राओं के प्रयासों को सराहा तथा उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की संयोजिका मीनू सिंह रहीं तथा संचालन डॉ. महेन्द्र कुमार ने किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!