अलीगढ़

10 नवंबर को निकलेगी महाकाली की भव्य शोभायात्रा

दिल्ली, हापुड़ और मेरठ के बैंड, नासिक के ढोल, ऊंट-घोड़े और बाबा महाकाल की झांकी, मां काली स्वरूप रहेंगे मुख्य आकर्षण का केन्द्र

अलीगढ़। श्री महाकाली जी की विशाल शोभायात्रा के आयोजन को लेकर श्री महाकाली संघ एवं बगीची श्री नीलकंठेश्वर महादेव, सराय लवरिया के तत्वावधान में स्वाद रेस्टोरेंट, रघुवीर पुरी में की गयी। पत्रकार वार्ता में आयोजक मंडल के सदस्यों ने आगामी शोभायात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत जानकारी दी।आयोजकों ने बताया कि आगामी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को सायं 5 बजे से श्री महाकाली जी की विशाल शोभायात्रा भव्यता के साथ निकाली जाएगी।मेला संयोजक संजय गोयल एवं मेला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री महाकाली जी की विशाल शोभायात्रा को इस वर्ष और भी भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। शोभायात्रा में दिल्ली, हापुड़ एवं मेरठ के प्रसिद्ध बैंड, ऊंट, घोड़े, नासिक के ढोल, बाबा महाकाल की भव्य झांकी एवं मां काली के दिव्य स्वरूप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। यह धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, परंपरा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने समस्त धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की।मेला अध्यक्ष प्रवीण वार्ष्णेय एवं मेला महामंत्री हर्षद हिन्दू ने संयुक्त रूप से कहा कि माका महाकाली की कृपा से आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन समाज में धर्म, संस्कृति एवं भाईचारे का संदेश देता है। शोभायात्रा में आकर्षक धार्मिक झांकियां एवं भव्य आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया।मेला कोषाध्यक्ष यश गोयल एवं मेला इंचार्ज शगुन वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से कहा कि शोभायात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।मेला स्वागत अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय ने बताया कि मेले की भव्य शोभायात्रा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। शोभायात्रा सराय लवरिया से प्रारंभ होकर सराय हकीम, सराय हकीम बाजार, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मिलीमल प्याऊ, मामू भांजा, गांधी पार्क एवं दुबे पड़ाव होते हुए अटल ताल स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत करें तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मेले की भव्यता और धार्मिक उत्साह को बढ़ाएं।

आयोजक मंडल ने समस्त अलीगढ़ वासियों से सपरिवार शोभायात्रा में सम्मिलित होकर मां महाकाली का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की।पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित मेला कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मेला संयोजक संजय गोयल, मेला प्रभारी विशाल वार्ष्णेय, मेला अध्यक्ष प्रवीण वार्ष्णेय, मेला महामंत्री हर्षद हिन्दू, मेला कोषाध्यक्ष यश गोयल, मेला इंचार्ज शगुन वार्ष्णेय, मेला स्वागत अध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय (शिवा), मेला मीडिया प्रभारी विशाल देशभक्त एवं अक्षय गुप्ता सहित मेला कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!