अलीगढ़
मुख्यमंत्री ने प्राचीन गणेश मंदिर के लिए भेजी दीपावली की पूजन सामग्री
मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ की ओर से भेजी गई सामग्री मंदिर पहुंचने पर संत सेवा समिति में खुशी का माहौल रहा

अलीगढ़ , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अचलताल स्थित प्राचीन गणेश मंदिर के लिए दीपावली पूजन सामग्री और मिठाई भेजी है। मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ की ओर से भेजी गई सामग्री मंदिर पहुंचने पर संत सेवा समिति में खुशी का माहौल रहा। मंदिर के महंत विनय नाथ महाराज ने इसे मंदिर के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मंदिर के मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली के शुभ अवसर पर पूजन सामग्री और मिठाई भेजना मंदिर परिवार के लिए गौरव की बात है।



