होटल रॉयल वृंदावन में सेवा भारती अलीगढ़ महानगर द्वारा धूमधाम से हुआ अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन,
महापौर प्रशांत सिंघल ने किया शुभारंभ

अलीगढ़। आज दिन सोमवार को दुबे के पड़ाव स्थित होटल रॉयल वृंदावन में अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर वोअन्नकूट के दर्शन किए और महाप्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रशांत सिंघल उपस्थित रहे। साथ में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन गुप्ता भी मौजूद रहेमहापौर प्रशांत सिंघल ने अन्नकूट के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उपस्थित श्रद्धालुओं को अन्नकूट पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्नकूट का पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने की लीला का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति की रक्षा और अन्न का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।आयोजन में 56 भोग से सजे अन्नकूट का भव्य दर्शन कराया गया। दोपहर 1 बजे से शुरू हुई महाप्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने महापौर का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं ने आयोजकों की सराहना की।आयोजक रविंद्र सिंघल, सेवा भारती महानगर अध्यक्ष गौरव सिंघल, सौरभ सिंघल, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष सिंघल, सेवा भारती कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री उपेंद्र सिंघल, ओम प्रकाश सेवावृत्ति, प्रदीप सिंघल रहे । मनोज मित्तल,मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



