अलीगढ़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महिलाओं को जागरूक किया
स्वास्थ्य शिविर में दी गई जांच और उपचार संबंधी जानकारी

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में मंगलवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस के अवसर पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए समय पर जांच और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।श्रीमती साक्षी गर्ग ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा …



