
अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 नवंबर को जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा सड़क पर रील बनाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अनधिकृत रूप से संचालित डबल डेकर बसों, डग्गामार वाहनों तथा बिना वैध परमिट एवं फिटनेस के चलने वाली बसों की जांच की गई।चेकिंग अभियान में मोबाइल फोन के प्रयोग पर 23 चालान, अनधिकृत बसों एवं डग्गामार वाहनों के विरुद्ध 18 चालान तथा 4 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। वहीं अन्य प्रांतों से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले 12 वाहनों की जांच की गई, जिनमें बिना फिटनेस के 3 वाहनों के चालान किए गए तथा एक वाहन बंद किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अभियोगों में 78 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 122 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, रील न बनाएं और यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों का जीवन सुरक्षित रखें।




