22 नवंबर को नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कॉलेज में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का होगा आयोजन
एडीएम सिटी ने मॉक ड्रिल की सफलता के लिए की बैठक

जिलाधिकारी नियंत्रक महोदय नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी नगर महोदया एवं नागरिक सुरक्षा श्रीमती संगीता जी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में आगामी ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय कमांडिंग ऑफिसरों की बैठक आयोजित की गई।अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के के लिए 22 नवंबर को नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कॉलेज में सांय 06 बजे ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे- हवाई हमला या बड़ी आपदा के दौरान आम नागरिकों, पुलिस, , विभाग स्वास्थ्य विभाग और होमगार्ड, NCC कैडेट व् नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की तत्परता और आपसी समन्वय की जांच करना है। एडीएम सिटी ने निर्देशित किया कि विद्युत विभाग निर्धारित समय पर सायरन बजते ही संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति (स्ट्रीट लाइट सहित) बंद करना सुनिश्चित करेंगे, नागरिक सुरक्षा एवं पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और आम जनता को पहले से जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगें। स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अलर्ट मोड़ पर रखेंगें। उन्होंने आम नागरिकों एवं शहरवासियों से अपील की है कि यह केवल एक पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) है, इसलिए घबराएं नहीं। सायरन बजने पर अपने घरों, दुकानों और वाहनों की लाइटें बंद रखें एवं प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, चीफ वार्डेन, कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल, आर०आई० संचार विभाग, प्रभारी अधिकारी राज्य आपदा मोचन बल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



