
अलीगढ़ में डीएम अविनाश कुमार ने 16 जनवरी 2027 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की है। यह आदेश त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और परीक्षाओं के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किया गया है, जिसमें लाइसेंसी हथियारों के प्रदर्शन और अफवाह फैलाने पर रोक है।डीएम ने आदेश जारी कर कहा है कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्टर-बैनर लगाने व सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।24 नवंबर को गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा, 16 दिसंबर को गरीब नवाज का उर्स, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती, 25 दिसंबर को क्रिसमस, एक जनवरी को नववर्ष व 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।



