तस्वीर महल रोड पर चला अतिक्रमण अभियान –अतिक्रमण व गंदगी करने वालो का चालान
न सुधरने पर नगर निगम ज़ब्त करेंगा सामान व वसूला जाएगा जुर्माना-नगर निगम ने -वसूला ₹22500 जुर्माना

शहर को जाम मुक्त व स्वच्छ बनाने की दिशा में स्वच्छ अलीगढ़ स्वस्थ अलीगढ़ अभियान अंतर्गत सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सहायक नगर आयुक्त/ज़ोनल अधिकारी जोन-1 तपस्या यादव प्रभारी कर अधीक्षक उपेंद्र वर्मा एसएफआई केके सिंह, सुपरवाइजर शहजाद व प्रवर्तन दल के नेतृत्व में तसवीर महल चौराहे से नोरंगी लाल इंटर कालेज रोड पर चलाया गया। अभियान में सड़कों और फुटपाथों पर लगे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण, बैनर पोस्टर होडिंग आदि को हटवाया गया। अभियान के दौरान स्थाई एवं अस्थायी अतिक्रमण पर कार्यवाही करते हुए ₹22500 का जुर्माना भी वसूल किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख लक्ष्य नागरिकों को सुगम यातायात, स्वच्छ वातावरण और प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था उपलब्ध कराना है नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों एवं फुटपाथों पर कब्जा न करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर निगम के इस प्रयास में सहभागी बनें।उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनके सामान को नगर निगम जब्त करेगा और किसी भी दशा में ज़ब्त सामान वापिस नही किया जाएगा। आदेशो के बावजूद बार बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।नगर आयुक्त ने बताया कि अतिक्रमण हटवाने की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है दोबारा यदि कोई इस मार्ग पर अवैध अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



