अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान

211 वाहनों के चालान एवं बंद की कार्रवाई

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026 (1074524) दिनांक 05 नवंबर 2026 एवं परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023 दिनांक 06 नवंबर 2026 के अनुपालन में जनपद में लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।इसी अभियान के अंतर्गत सोमवार, 23 नवंबर 2026 को अंडर एज ड्राइविंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले युवाओं तथा बिना बीमा के संचालित वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 211 वाहनों के चालान एवं बंद करने की कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान में अंडर एज ड्राइविंग के 07, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 16, बिना बीमा के 83 तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 95 चालान किए गए।इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित आयु पूरी होने पर ही वाहन चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा अनिवार्य रूप से रखने तथा सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ दिलाई गई।अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!