अलीगढ़

विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर ईपीडीएस पोर्टल पर कार्मिकों का डेटा शुद्धता के साथ फीड करने के निर्देश

30 नवंबर तक डेटा फ्रीज कर हस्ताक्षरित घोषणापत्र एनआईसी को उपलब्ध कराने के निर्देश

अलीगढ़ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन संबंधी तैयारियों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में ईपीडीएस पोर्टल पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विवरण की ऑनलाइन फीडिंग के संबंध में नोडल अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया एनआईसी के अधिकारियों स्वर्णिमा तिवारी एवं विनोद कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान ईपीडीएस पोर्टल पर कार्मिकों का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपना व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी विवरण पूरी सावधानी से भरें। डेटा फीडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने पाए, इसके लिए दर्ज की गई सूचनाओं का भली-भांति मिलान अवश्य कर लें। उन्होंने बताया कि सभी विवरणों की जांच के उपरांत डेटा फ्रीज किया जाएगा। इसके बाद घोषणापत्र का प्रिंट निकालकर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने हस्ताक्षर करेंगे हस्ताक्षरित घोषणापत्र एनआईसी को उपलब्ध कराएंगे।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक योगेंद्र कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशिक्षण में सभी संबंधित नोडल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक दशा में 30 नवंबर 2026 तक डेटा फ्रीज करने की कार्यवाही पूर्ण कर लें, ताकि संकलित एवं सत्यापित विवरण निर्धारित समयसीमा में निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित किए जा सकें। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समयबद्धता और शुद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई। प्रशिक्षण में जिले के सभी विभागों, बैंक , एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी एवं ऑपरेटर गण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!