अलीगढ़
24 नवंबर मंगलवार को गुरूनानक जयंती पर यथावत रहेगा शासकीय अवकाश
श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश अब 14 दिसंबर को

अलीगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2026 के अवकाशों में संशोधन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर पूर्व में 24 नवंबर 2026 मंगलवार को घोषित अवकाश के स्थान पर अब 14 दिसंबर 2026 सोमवार को कार्यकारी आदेशों के अधीन अवकाश घोषित किया गया है। 24 नवंबर मंगलवार को गुरूनानक जयंती पर शासकीय अवकाश यथावत रहेगा।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस का अवकाश 24 नवंबर के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। 24 नवंबर मंगलवार को गुरूनानक जयंती के अवसर पर पूर्व से निर्धारित शासकीय अवकाश यथावत रहेगा।



