
हाथरस से जिला ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा की रिपोर्ट
हाथरस। थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनके नाम मोनू ठाकुर पुत्र राधेश्याम निवासी चोबे वाले महादेव सोखना नाले के पास थाना हाथऱस गेट, अर्जुन पुत्र रमेश निवासी सिद्धार्थ नगर थाना हाथरस गेट है। इनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नं0– UP86 AD 0953 बरामद हुई है । अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली हाथरस पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों से बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया गया कि उन्होने मोटरसाइकिल दिनांक 08.06.2023 को अटल टाल बगीची, थाना कोतवाली हाथरस क्षेत्र से चोरी की थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम उ0नि0 संजय कुमार थाना कोतवाली, का0 800 परमजीत थाना कोतवाली, का0 804 प्रिंस त्यागी थाना कोतवाली, का0 579 अनिकेत थाना कोतवाली है।



