हाथरस

कस्बा मुरसान गैंगरेप का मामला शांत नहीं हो पाया था की एक ओर मामला कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव का आया सामने

मुरसान के बाद चंदपा में आया गैंगरेप का एक और मामला सामने, एक गिरफ्तार

हाथरस से जिला ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा की रिपोर्ट

हाथरस । जनपद के कस्बा मुरसान गैंगरेप का मामला शांत नहीं हो पाया था की एक ओर मामला कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव का सामने आया है। जिसमे महिला ने तहरीर देते हुए बताया की तीन युवक घर से महिला को उठा ले आए और बाजरे के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद तीनों लोगो ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देते हुए बताया की 5 जून की रात घर पर सो रही थी तभी गांव के अजीब उर्फ बिट्टू गांव नगला खिरनी का अनु और एक अज्ञात युवक आया और मुंह दबाकर जबरदस्ती उठाकर बाजरा के खेत में ले गए। तीनों ने बारी-बारी गलत काम किया और वीडियो बनाई। अजीम उर्फ बिट्टू ने कहा की अगर किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर देगे। महिला जान बचाकर भागी वीडियो वायरल होने के डर से किसी को कुछ नही बताया। इसके बाद भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को गलत काम करने के लिए बुला रहे थे। इससे परेशान होकर महिला ने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। परिजन महिला को कोतवाली लेकर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!