अलीगढ़

ग्राम विकास लेखा कर्मचारी संघ द्वारा “”पेंशन रथ यात्रा ” का भव्य स्वागत किया गया

पुरानी पेंशन योजना लेना कर्मचारियों का अधिकार : राजेश गौड़

Aligarh |  पुरानी पेंशन बहाली योजना लागू करने की मांग को लेकर चल रही पेंशन रथयात्रा रविवार को अलीगढ़ पहुंची पेंशन रथ यात्रा का आगरा रोड स्थित रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज पर ग्राम्य विकास लेखा कर्मचारी संघ जनपद अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष राजेश गौड़ के नेतृत्व में कर्मचारी नेताओं का माला , पटका पहनाकर,

पुष्प वर्षा कर एवं जलपान करा कर भव्य एवं दिव्य स्वागत किया गया  शोभायात्रा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरी किशोर तिवारी, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष एवं प्रांत कार्यकारिणी के अपर महामंत्री डॉक्टर नरेश कुमार, ग्राम विकास संगठन  के जिलाध्यक्ष  एवं राज्य कर्मचारी संघ परिषद के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ,योगेश त्यागी ,संतोष तिवारी, जिला मंत्री शिव कुमार सिंह ,सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, सफाई कर्मचारी एवं चतुर्थ श्रेणी  कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार बघेल ,संग्रह अमीन संघ के सत्येंद्र चौहान एवं रेलवे के मृत्युंजय शर्मा तथा सैकड़ों कर्मचारी साथी कार एवं मोटरसाइकिल पर सवार रथ यात्रा में चल रहे थे I
पेंशन रथ यात्रा का स्वागत करने बालों में ग्राम विकास लेखा  कर्मचारी संघ जनपद अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मीडिया प्रभारी राजेश गौड़, राकेश कुमार शर्मा ,अनिल शर्मा ,लक्ष्य गौड़ ,विनायक गौड़( परशुराम) सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री एस.एन. शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l
जिला अध्यक्ष राजेश गौड़ ने सभी आभार व्यक्त किया l

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!