अलीगढ़

सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कर का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजन नाहर सिंह इंटर कॉलेज रामघाट रोड पर हुआ संपन्न

उप नियंत्रक मनीष कुमार गुप्ता के निर्देशन में सहायक उप नियंत्रक संगीता त्रिपाठी के आदेश अनुसार पर्यवेक्षक अधिकारी सीपी सिंह ने किया प्रशिक्षण का उद्घाटन

अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी के सामने स्वर्गीय श्री नाहर सिंह इंटर कॉलेज रामघाट रोड अलीगढ़ में समय मध्यान 12:00
बजे उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय के निर्देशन में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के द्वारा नागरिक

सुरक्षा/ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन पर्यवेक्षक अधिकारी श्री सी .पी.सिंह महोदय की अध्यक्षता में किया गया जिसमें सिविल डिफेंस के 130 सेक्टर वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के द्वारा उपस्थित सभी सेक्टर वार्डनों एवं स्वयंसेवकों को सिविल डिफेंस के गठन एवं कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
और बताया गया कि आग लगने सहित अन्य अकस्मात घटनाओं के समय विपरीत परिस्थितियों से कैसे बचा जाए तथा आगजनी से हुए घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर के द्वारा किस प्रकार बाहर निकाला जाए अगर कोई व्यक्ति पानी में डूब गया है तो उसे किस प्रकार बचाया जा सकता है तथा अन्य किसी भी प्रकार की आपदाओं से होने वाले नुकसानों से नागरिकों के जान माल की रक्षा किस प्रकार की जा सकती है। इन सभी प्रकार का प्रशिक्षण उपस्थित सभी सेक्टर वार्डनों को वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के द्वारा दिया गया।

इस प्रशिक्षण में बुलंदशहर की उप नियंत्रक श्रीमती अनुराधा सिंह महोदया भी उपस्थित रही
इस प्रशिक्षण का मेन उद्देश्य किसी भी प्रकार की आग को काबू में किस प्रकार किया जा सकता है तथा आगजनी से होने वाले नुकसानों व किसी भी प्रकार की आपदाओं से होने वाले नुकसानों से नागरिकों के जान माल की रक्षा किस प्रकार की जा सकती है ।
आज इस प्रशिक्षण ट्रेनिंग में सिविल डिफेंस /नागरिक सुरक्षा कोर के 130 सेक्टर वार्डनों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से।
योगेश, योगेंद्र सिंह ,ए पी सिंह तोमर, प्रमोद, शिवम, अंकित शर्मा, नीतेश कुमार,आर्यन भारद्वाज,विनीत कुमार, ऋषिपाल सिंह ,पवन कुमार, मोनू ,बबलू ,कुलदीप, वीरेंद्र सिंह ,पवन कुमार शर्मा ,अमित कुमार वर्मा, चंद्रशेखर ,अशोक चौधरी ,देवेश प्रताप सिंह , रविकांत, अरविंद कुमार, बंटी,कल्पना, पूनम, रजनी, मंजू, प्रीती शर्मा, दिव्या, आदि 130 सेक्टर वार्डेन उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!