अलीगढ़

वृहद रोजगार मेला श्री टीकाराम क़न्या महाविद्यालय में 20 सितम्बर को

अलीगढ़ –सहायक निदेशक सेवायोजन ने अवगत कराया है कि 20 सितम्बर को प्रातः 10.00 बज़े से वृहद रोजगार मेले का आयोजन श्री टीकाराम क़न्या महाविद्यालय, में क्षेत्रीय सेवायोज़न कार्यालय, मॉडल कैरियर सैन्टर अलीगढ़, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। मेले में 20 कम्पनियों द्वारा लगभग 1521 रिक्त पदों पर चयन कर बेरोजगारों को स्थल पर ही आफरलैटर वितरित किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में फरूखा मिण्डा इलैक्ट्रिक प्रा0लि0 भिवाड़ी, अशोका लीलैण्ड रूद्रपुर पंतनगर, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी0 प्रा0लि0, अलीगढ़, जेटैक्स इन्फोटैक प्रा0लि0 अलीगढ, क्वेस कोर्प लि0 गुरूग्राम, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, टाटा स्ट्राईव स्किल डवंलपमेंट सेंटर अलीगढ़, रिलायंस निपोन लाईफ अलीगढ़ एवं अन्य के द्वारा मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज, टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक,  आईटीआई डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, एमबीए उत्त्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया ज़ायेगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में सभी आवेदित अभ्यर्थी अपने साथ पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, 02 फोटो एवं रिज्यूमे लेकर अवश्य आयें। रिक्तियों का विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल पर देखें किसी भी असुविधा के लिये सेवायोजन कार्यालय से सम्पर्क करें।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!