अलीगढ़

एएमयू छात्रों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर 2500 बेड के हॉस्टल का रखा प्रस्ताव

एएमयू और अलीगढ़ नगर निगम के बीच विवाद का केंद्र बनी हु

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी को लेकर उठी नए हॉस्टल बनाने की मांग के बाद अब इसी मुद्दे को लेकर एएमयू के छात्र सोनपाल और मोहम्मद सलमान गोरी ने डिबेट कराने की पहल की है। छात्रों ने आज विश्वविद्यालय प्रशासन को एक आवेदन देकर यूनियन हॉल में प्रस्तावित डिबेट प्रतियोगिता की अनुमति मांगी है। डिबेट में हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से 2500 बेड का हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जानी है।खास बात यह है कि जिस जमीन पर हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, वही जमीन इन दिनों एएमयू और अलीगढ़ नगर निगम के बीच विवाद का केंद्र बनी हुई है। नगर निगम द्वारा जमीन पर अपना दावा किए जाने के बाद मामला एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है, जहां एएमयू और नगर निगम दोनों अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं।

इसी विवादित जमीन को लेकर छात्र सोनपाल का कहना है कि यदि न्यायालय के आदेश के बाद जमीन एएमयू को मिलती है तो उसी स्थान पर छात्रों के लिए नरेंद्र मोदी के नाम से 2500 बेड का हॉस्टल बनाया जाना चाहिए।छात्रों ने इस प्रस्ताव को लेकर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम से भी पहल करने और 2500 बेड के हॉस्टल का प्रस्ताव स्वीकृत कराने के साथ प्रोजेक्ट लाने की अपील की है। छात्र का तर्क है कि एएमयू में हॉस्टल की भारी कमी है और बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निजी पीजी और अन्य स्थानों पर रहने को मजबूर हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय में नए हॉस्टल का निर्माण छात्रों की सुरक्षा और आवास की समस्या के समाधान के लिहाज से जरूरी है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!