अलीगढ़

स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पर हुई चर्चा, चिकित्सकों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

अलीगढ़, 11 सितंबर। अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य एवं आरोग्य जागरूकता सत्र का आयोजन

अलीगढ़, 11 सितंबर। अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य एवं आरोग्य जागरूकता सत्र का आयोजन आगरा रोड स्थित गोल्डन लीफ में किया गया। सत्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद बंसल ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं। शरीर में किसी भी प्रकार की कठिनाई या बदलाव महसूस होने पर तत्काल सचेत होना आवश्यक है। सत्र का संचालन राजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया ।
स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में शहर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गडोडिया (एमडी) डॉ. शिशिर वार्ष्णेय (एमडी- मेडिसिन) को आमंत्रित किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग शरीर की ओर से मिलने वाले संकेतों की अनदेखी कर देते हैं, जो कई बार गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।
उन्होंने उचित व्यायाम के अभाव, अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का अत्यधिक सेवन, बाहर का भोजन और देर रात भोजन करने से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के प्रति आगाह किया। साथ ही युवाओं को स्टेरॉयड आधारित सप्लीमेंट के इस्तेमाल तथा जिम में क्षमता से अधिक व्यायाम करने से भी बचने की सलाह दी। दोनों वरिष्ठ चिकित्सकों ने डायबिटीज, हृदय रोग, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), थायरॉइड, छाती (चेस्ट) से जुड़ी समस्याओं और अन्य स्वास्थ्य विषयों पर बहुमूल्य चिकित्सीय मार्गदर्शन प्रदान किया।
प्रश्नोत्तर सत्र में आशीष अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, अनिल नवरंग, चंद्रशेखर शर्मा, प्रवीन बंसल एवं के.के. जौहरी ने सक्रिय सहभागिता की। सदस्यों ने समय-समय पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने तथा अपने पारिवारिक चिकित्सक से परामर्श लेते रहने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अरविंद बंसल ने अतिथियों एवं चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सचिव पुनीत अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में समय पर पहुंचने वाले तीन सदस्यों को समयबद्धता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिसे अनिल नवरंग ने प्रदान किया।
इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, पी.पी. मित्तल, राकेश मित्तल, पुनीत अग्रवाल, पंकज जैन, सुगम अग्रवाल, अनिल वाष्णेय, सहित एसोसिएशन

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!