अलीगढ़

चक्रवात के कारण तेज वर्षा से प्रभावित 45.01 हेक्टेयर कृषि भूमि के सापेक्ष मिली सहायता

260 प्रभावित किसानों के खातों में कुल 8,16,113 रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरित की गई

अलीगढ़ : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि निवेश अनुदान के माध्यम से राहत उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में जिले के 260 प्रभावित किसानों के खातों में कुल 8,16,113 रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरित की गई। यह सहायता चक्रवात के कारण हुई तेज वर्षा से प्रभावित 45.01 हेक्टेयर कृषि भूमि के सापेक्ष प्रदान की गई है। इससे प्रभावित किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलेगी।
कलैक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में प्रदेश के मा0 राजस्व राज्य मंत्री एवं खैर विधायक श्री सुरेंद्र दिलेर ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा और सुना गया।
मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के नौ लाख से अधिक प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से कुल 493 करोड़ रुपये की कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरित की। इस पहल का उद्देश्य आपदा प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना तथा कृषि कार्यों को सुचारु बनाए रखने में सहयोग देना है।

गभाना के 209 किसानों को 6.44 लाख रुपये की सहायता:- जिले में तहसीलवार विवरण के अनुसार गभाना तहसील के 209 किसानों को 35.61 हेक्टेयर प्रभावित भूमि के सापेक्ष 6,44,742 रुपये, खैर तहसील के 39 किसानों को 6.26 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 1,16,381 रुपये और इगलास तहसील के 12 किसानों को 3.14 हेक्टेयर भूमि के सापेक्ष 67,471 रुपये की अनुदान राशि दी गई। इस प्रकार तीनों तहसीलों के कुल 260 किसानों को 8,16,113 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई।
राजस्व राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने, उनके आर्थिक हितों की रक्षा करने और कृषि कार्यों को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसानों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान कराया जा रहा है। साथ ही, सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे किसानों को खेती के कार्यों में सुविधा मिल सके।मा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि आंधी, तूफान, चक्रवात और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता बढ़ाने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली के माध्यम से समय रहते जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे अन्नदाता किसानों एवं आमजन को संभावित आपदा के प्रति सचेत करने और नुकसान कम करने में मदद मिल सकती है।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि आपदा राहत से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के लिए बाढ़ राहत हेल्पलाइन नंबर 1070 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराई गई यह सहायता खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और विपरीत परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक संबल देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रभावित किसानों को मिली सहायता:- तहसील खैर के हरिओम गिरिराज सिंह, जगबीर सिंह, तहसील इगलास के बनवारी लाल, हरी सिंह, कुसुम, ओमवीर सिंह, साहब सिंह, तेजवीर सिंह, तहसील गभाना के हर्वेंद्र पाल सिंह, अजीत कुमार, राम मेहर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, नन्नू सिंह, देवेंद्र सिंह, राम प्रकाश, अखिलेश कुमार, अवनीश कुमार, सोमवती, मुकेश चंद्र, योगेश देवी, तेजपाल सिंह, ओम प्रकाश, नरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, यशपाल, छेदीलाल, कमलेश देवी, अनीता, ललित कुमार सिंह, सुमित प्रताप सिंह, ओमवती, राम प्रकाश, संतोष पाल सिंह, संतोष, शेरखान, सतीश चंद्र शर्मा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!