गणेश चतुर्थी पर सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में गूंजे भक्ति रस के भजन
मंदिर परिसर भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान हो उठा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान गणेश की आराधना की

अलीगढ़।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अचलताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गणेश मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गुंजायमान हो उठा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान गणेश की आराधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर के महंत विनयनाथ महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना, भजन एवं आरती का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत आज अपराह्न 4 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। इसके पश्चात सायंकाल भव्य आरती संपन्न कराई गई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर कृपा देवी, माया देवी, मंजू पाठक, आरती वर्मा, जुगुनू वार्ष्णेय, कामनी, साधना वार्ष्णेय, ललिता देवी, शारदा देवी, सुनीता सैनी, सुमन वर्मा, तुलसी देवी सहित अन्य श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



