अलीगढ़

मानव महाजन को भाजपा बनाए शहर विधानसभा प्रत्याशी

एमएलसी डॉ मानवेंद्र सिंह का होटल एसोसिएशन ने किया जोरदार स्वागत

अलीगढ़। वरिष्ठ भाजपा नेता और होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन को भाजपा से शहर विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की पुरजोर मांग शहर में उठनी शुरू हो गई है।अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा होटल अल्पाइन में आयोजित एक सम्मान समारोह में अध्यक्ष मानव महाजन को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने और एसोसिएशन के संरक्षक डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी के द्वारा विधान परिषद स्नातक (एमएलसी) चुनाव जीतने पर दोनों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षा चेयरमैन पंकज धीरज ने की।
इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने 51 किलो का पुष्पहार पहनाकर दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही भाजपा नेतृत्व से पुरजोर मांग करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मानव महाजन को शहर सीट से प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की। कहा कि उनको प्रत्याशी बना कर चुनाव लड़वाने से भाजपा की अब तक की रिकॉर्ड तोड़ जीत होगी।
सम्मान समारोह में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक गर्ग,मनोज यादव,अखिल गुप्ता,प्रदीप सिंघल,प्रमीत कुमार, सर. मनमीत सिंह, निखिल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल,कुलदीप आर्य,विशाल शर्मा,संजीव वार्ष्णेय,जुगनू अरोरा, प्रमेंद्र गौतम,अश्विनी वार्ष्णेय,कमल अरोरा, प्रशांत वार्ष्णेय आदि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!