अलीगढ़

AMU में छात्रों की बड़ी जीत, प्रॉक्टर नवेद अली हटाए गए

जल्द घोषित होगी छात्रसंघ चुनाव की तारीख

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 19 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता मिली है। कुलपति नईमा खातून ने छात्रों की ज्यादातर मांगें मान ली हैं।

छात्रों की मांग पर प्रॉक्टर नवेद अली को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह नफीस अहमद को नया प्रॉक्टर बनाया गया है। छात्र छात्रसंघ चुनाव कराने और प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर डक पॉइंट पर भूख हड़ताल और धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को कुलपति नईमा खातून खुद धरनास्थल पर पहुंचीं।

उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराने की पहल की। कुलपति ने छात्रसंघ चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान करने की बात कही। इससे छात्रों में उत्साह है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!