अलीगढ़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोहों का हुआ भव्य आयोजन

मा0 जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को दिया आशीर्वाद

अलीगढ़  उत्तर प्रदेश सरकार की जनहितकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में दो स्थानों पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों में लगभग 225 जोड़ों ने एक-दूसरे के हाथ थामते हुए जीवन पर्यन्त साथ निभाने का वचन लिया। जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर व मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने विधानसभा कोल एवं शहर के लाभार्थियों को अपना आर्शीवचन दिया वहीं मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोग ने इगलास विधानसभा के वर-वधुओं के मध्य पहुॅच उनकी खुशियों में चार-चांद लगा दिए।लगभग 225 जोड़ों के विवाह समारोह में जहां हिन्दू जोड़े ने अपने पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया वहीं मुस्लिम जोड़ों ने कुरान की पवित्र आयतों के मध्य अपना निकाह पढ़ा। सामूहिक विवाह के यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बने, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए एक नई शुरुआत का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुए।मा0 जिला प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह योजना प्रदेश सरकार की दूरदर्शी और संवेदनशील सोच का जीवंत उदाहरण है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सुरक्षा और आत्मसम्मान के साथ जीवन की नई शुरुआत का अवसर प्रदान कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगता है और समाज में समानता एवं समरसता की भावना मजबूत होती है।

मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर ने कहा कि पहले गरीब बेटी का पिता जो विवाह के आयोजन में कर्ज में डूब जाता था, मा0 योगी जी ने पूरी संवेदनशीलता से बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। इतना ही नहीं विवाह समारोह और भव्य रूप से आयोजित हो सकें इसके लिए मा0 मुख्यमंत्री जी ने योजना की धनराशि 51 हजार से बढ़ाकर 01 लाख रूपये कर दी है।
मा0 एमएलसी डा0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों का विवाह भी अब पूरे सम्मान एवं भव्य तरीके से हो रहा है, यह मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी जी ही दूरगामी सोच का ही परिणाम है।
मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी ने कहा कि सामूहि विवाह समारोह को जिस भव्यता, अनुशासन और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया, वह जिला प्रशासन की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाता है। ऐसे आयोजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेटियों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की ठोस प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विवाह समारोह में वर-वधु पक्ष से आए परिजनों एवं अतिथियों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मेहमानों के लिए स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन एवं मिष्ठान की उत्तम व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। समारोह में सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, बैठने, विद्युत व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई थीं। आयोजन स्थल पर उल्लास, उत्साह और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की सफलता में डीडीओ सुभाष नेमा, पीडी डीआरडीओ आर0के0 कुरील, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक, सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इनाक्षी गुप्ता, डीपीओ के0के0 राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 दिवाकर त्रिपाठी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि गोस्वामी, ने नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!