अलीगढ़

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा सैलाब, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन

अलीगढ़। जीटी रोड स्थित सुप्रसिद्ध श्री वार्ष्णेय मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन (रजिस्टर्ड) महानगर युवा एवं महिला सभा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

श्री वार्ष्णेय मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा सैलाब, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
अलीगढ़। जीटी रोड स्थित सुप्रसिद्ध श्री वार्ष्णेय मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन (रजिस्टर्ड) महानगर युवा एवं महिला सभा के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कथा सार: दिव्य बाल लीलाओं से जीवंत हुआ पंडाल
कथा के पांचवें दिन व्यासपीठ से भगवान श्रीकृष्ण की विविध दिव्य बाल एवं किशोर लीलाओं का रसपान कराया गया। मुख्य प्रसंग इस प्रकार रहे:


नन्दोत्सव व नामकरण: नन्द बाबा द्वारा उत्सव और महर्षि गर्गाचार्य द्वारा नामकरण संस्कार।
असुरों का वध: बालकृष्ण द्वारा पूतना, शकटासुर, तृणावर्त, वत्सासुर, बकासुर, अघासुर, धेनुकासुर और प्रलम्बासुर का संहार कर ब्रजवासियों की रक्षा।
माखन चोरी व उखल बंधन: श्रीकृष्ण की मनोहर माखन चोरी लीला और माता यशोदा द्वारा उखल से बांधने पर कुबेर पुत्रों (यमलार्जुन) का उद्धार।
कालिय नाग दमन: यमुना जी को विषमुक्त कर कालिय नाग का मान-मर्दन।
गोवर्धन पूजा व धारण: इन्द्र का अभिमान चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश और ब्रजवासियों की रक्षा के लिए कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण करना।
कथा का मुख्य संदेश: “अहंकार का त्याग, गौ-सेवा, प्रकृति संरक्षण और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा ही जीवन का वास्तविक आधार है।”
मुख्य यजमान एवं प्रसादी
विशिष्ट यजमान: एडवोगेट मुकेश कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता
यजमान: शैलेन्द्र विक्रम, शिप्रा विक्रम
आज की प्रसादी: कल्पना वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, दीप्ति वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, पूर्णिमा वार्ष्णेय, डॉ. नितिन गुप्ता, रूपिका गुप्ता, डॉ. नूतन वार्ष्णेय।
इनका रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन की टीम का विशेष सहयोग रहा:
महानगर युवा टीम: विशाल वार्ष्णेय आनंद, पंकज अग्रवाल, राजुल गुप्ता, नीरज वार्ष्णेय, संदीप नक्षत्र, राकेश लीडर, राहुल गुप्ता और अक्षय गुप्ता।
महिला सभा: अध्यक्षा वर्षा वार्ष्णेय, नीतू वार्ष्णेय आनंद, प्रीति अग्रवाल, प्रतिमा रानी, सरिता गांधी, आशा रानी, पायल साईं, राखी वार्ष्णेय, कल्पना महेश्वरी, मीरा वार्ष्णेय एवं संगीता अग्रवाल आदि।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!