गणेश विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों से गूंजा वातावरण
20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से *भगवान गणेश की प्रतिमा राजघाट के लिए रवाना

अलीगढ़। सुदामापुरी स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे 8वें गणेश महोत्सव का रविवार को गणेश विसर्जन के साथ विधिवत समापन हुआ। 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से *भगवान गणेश की प्रतिमा राजघाट के लिए रवाना की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसर में भगवान गणेश की विधि-विधान से आरती की गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान गणेश का पूजन किया और सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवार की मंगलकामना की। इसके बाद गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए राजघाट ले जाया गया।इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाते रहे।
ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं में गणेश महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम में पंडित अमित कुमार भारद्वाज, काकू मंगलेश्वर, केशव मंगलेश्वर, श्याम ,अभिषेक,हर्षित , गोलू,यश,राजा,अमन,रमन,प्रकाश,माधव,कृष्ण, सुमित, विक्की, गिन्नी, दिव्यांशु, अरमान, शिवांश,गोपाल, ।*सहित श्री मंगलेश्वर भक्त मंडल सेवा समिति के सदस्य एवं भक्तगण मौजूद रहे।



