अलीगढ़

अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत

, परिजनों का हंगामा, लापरवाही का आरोप

सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुरानी सब्जी मंडी के पास एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी बंटू की 28 वर्षीय पत्नी पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर सासनी स्थित नव ज्योति नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों ने सामान्य प्रसव का आश्वासन देते हुए समय पर उचित उपचार नहीं किया, जिससे महिला की हालत बिगड़ती चली गई। परिजनों के मुताबिक, स्थिति गंभीर होने के बावजूद समय रहते न तो विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाए गए और न ही उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया। आरोप है कि महिला की मृत्यु के बाद अस्पताल प्रशासन ने औपचारिकता निभाते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।मृतका के परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही ऑपरेशन के दौरान पहला बच्चा खो दिया था। लंबे इंतजार के बाद परिवार में संतान सुख की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह घटना पूरे परिवार के लिए गहरा सदमा बन गई।घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और चिकित्सकों से तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!