अलीगढ़

विकासखण्ड स्तरीय पुरुष-महिला की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 दिसम्बर को अकराबाद में

22 व 23 दिसम्बर को नवाब सिंह चौहान इंटर कॉलेज कासिमपुर जवां में होंगी प्रतियोगिताएं

अलीगढ़  खण्ड विकास अधिकारी अकराबाद ने अवगत कराया है कि विकासखण्ड स्तरीय पुरुष-महिला की ग्रामीण खेलकूप्रतियोगिता(सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग) का आयोजन विकासखण्ड अकराबाद में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत 20 व 21 दिसम्बर 2023 को महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ के क्रीड़ा स्थल पर प्रातः 08ः00 बजे से किया जाना प्रस्तावित है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड््डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन का आयोजन किया जाएगा। बीडीओ ने ब्लॉक अकराबाद के समस्त ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के खिलाड़ियों निर्धारित समय व स्थान के बारे में सूचना देना सुनिश्चित करें।

इसी प्रकार खण्ड विकास अधिकारी जवां ने सूचित किया है कि 22 व 23 दिसम्बर को नवाब सिंह चौहान इंटर कॉलेज कासिमपुर जवां के खेल मैदान में प्रातः 08 बजे से एथलेटिक्स, वालीबॉल, कबड्डी,  कुश्ती विधा में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने समस्त ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवं अध्यक्ष युवक-महिला मंगल दल को निर्देशित किया है कि वह अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के इच्छुक खिलाड़ियों को आवेदन कराकर निर्धारित समय व स्थान पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!