अलीगढ़ में ‘इंडिया फायर सेफ्टी अवेयरनेस मिशन’ का भव्य शुभारंभ
लोटस टेक्नोलॉजीज की सामाजिक पहल का उद्देश्य निःशुल्क अग्नि सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाना

अलीगढ़, आग से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम, जन-जीवन की सुरक्षा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अलीगढ़ की तकनीक एवं डिजिटल सेवाओं से जुड़ी संस्था लोटस टेक्नोलॉजीज द्वारा रविवार, 1 नवंबर 2026 को अपनी महत्वपूर्ण सामाजिक पहल ‘इंडिया फायर सेफ्टी अवेयरनेस मिशन’ का भव्य शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर लोटस टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर एवं इंडिया फायर सेफ्टी अवेयरनेस मिशन के डायरेक्टर श्री आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी सेवाएँ और जन-जागरूकता अभियान विकसित करना है।
इसी उद्देश्य के तहत निःशुल्क अग्नि सुरक्षा जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में इस मिशन की शुरुआत की गई है।उन्होंने कहा कि तकनीक का वास्तविक महत्व तभी है, जब उसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचे और वह लोगों के जीवन को सुरक्षित बनाने में सार्थक योगदान दे। इंडिया फायर सेफ्टी अवेयरनेस मिशन इसी सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मुजम्मिल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अग्नि सुरक्षा प्रभारी श्री दानिश फरहत सिद्दीकी, डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय, प्रो. उमर फारूक, श्री जॉनी फोस्टर, डॉ. ज़िकुर रहमान, एडवोकेट शम्सुल एवं श्री शकील खान को आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं मिशन के उद्देश्यों से परिचय के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित अतिथियों को मिशन की आवश्यकता, प्रस्तावित कार्ययोजना, भविष्य की गतिविधियों तथा समाज पर इसके संभावित सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।मिशन की को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुश्री मानसी वत्स ने बताया कि इंडिया फायर सेफ्टी अवेयरनेस मिशन लोटस टेक्नोलॉजीज की एक सामाजिक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य निःशुल्क अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना तथा लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक, सतर्क एवं जिम्मेदार बनाना है।उन्होंने कहा कि आज भी आग से होने वाली दुर्घटनाएँ घरों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं। कई बार सही जानकारी के अभाव, लापरवाही और आपातकालीन परिस्थितियों में उचित कदम नहीं उठा पाने के कारण छोटी-सी घटना भी बड़े हादसे का रूप ले लेती है। ऐसे में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और व्यावहारिक जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है।इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मिशन के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निःशुल्क अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किए जाने की योजना बनाई गई है।इन अभियानों के माध्यम से लोगों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा:
आग लगने के संभावित कारण एवं उनसे बचाव के उपाय।
अग्निशमन उपकरणों की जानकारी एवं उनका सही उपयोग।
विद्युत सुरक्षा और शॉर्ट सर्किट से बचाव।
आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं सुरक्षित निकासी प्रक्रिया।
आग लगने की स्थिति में तत्काल अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपाय।
घर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं कार्यस्थलों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार।
मिशन का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं, बल्कि लोगों में ऐसी जागरूकता विकसित करना है, जिससे वे आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए सही निर्णय ले सकें।



