अलीगढ़

दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

हाऊजी, डांडिया और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, महिलाओं को दीपक व केसर भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव हाऊजी, डांडिया और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, महिलाओं को दीपक व केसर भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली के स्वागत में खुशियों, उमंग और आपसी सौहार्द के रंग उस समय बिखर उठे, जब दिगम्बर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को खिरनी गेट स्थित पार्श्व भवन, में दीपावली पूर्व उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर न केवल मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया, बल्कि आपसी मेल-मिलाप के साथ दीपावली की खुशियां भी साझा कीं।
समारोह में हाऊजी और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं, पारंपरिक डांडिया और सांस्कृतिक रंगों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। हंसी-खुशी और उल्लास से सराबोर माहौल में महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन ने सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जुड़ाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष रजनी जैन (पी.पी. प्रोडक्ट) ने की। उन्होंने सभी महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। साथ ही, महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित होकर अपनी खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में भी इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित महिलाओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। महिला प्रकोष्ठ की मंत्री नीरजा जैन (पी.पी. प्रोडक्ट) ने अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को दीपक एवं केसर उपहार स्वरूप भेंट किए गए। उपहार पाकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे उत्सव आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष रजनी जैन, मंत्री नीरजा जैन, कोषाध्यक्ष मधु जैन, आशा जैन, पूर्वी जैन, नीरू जैन, अलका जैन, शैली जैन, सरिता जैन, मंजु जैन, रिचा जैन, एकता जैन, नीता जैन, मीनू जैन, मोना जैन, ऋतु जैन, इंद्रा जैन, टीना जैन, रेशु जैन, नीलिमा जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!