अलीगढ़

कचहरी परिसर में दो पक्षों में विवाद,

 दोनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

अलीगढ़। कचहरी परिसर में रुपये निकालने के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। एक पक्ष ने 1850 रुपये निकालने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज किए जाने की शिकायत पुलिस से की।मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल की जा रही है।वहीं, इसी दौरान कचहरी परिसर में एक महिला के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का एक अन्य मामला भी सामने आया। महिला की ओर से की गई शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!