ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन, प्रशिक्षण और सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करें -जिला निर्वाचन अधिकारी
समस्त ईआरओ को ईवीएम जागरूकता केंद्रों के संचालन, मशीनों के आवागमन एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश

अलीगढ़ : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रदर्शन, प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता और सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं ईवीएम नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट द्वारा भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित कर नियमित रूप से संचालित किए जाएं। केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कराने के साथ मतदाताओं की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान करने के लिए जिम्मेदार कार्मिक की तैनाती की जाए। केंद्रों पर आवश्यक स्थान, विद्युत व्यवस्था, साइनेज एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता के लिए केवल एफएलसी ओके मशीनों का ही उपयोग किया जाएगा और कुल मतदेय स्थलों के सापेक्ष अधिकतम 10 प्रतिशत मशीनें ही इस कार्य के लिए आवंटित की जाएंगी। मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम से निकालने एवं वापस जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित एसओपी के अनुरूप पूरी की जाए। इसके लिए मशीनवार मूवमेंट रजिस्टर एवं लॉगबुक तैयार कर नियमित रूप से अद्यतन रखी जाए। प्रशिक्षण में प्रयुक्त बैलेट पेपर पर डमी प्रत्याशियों के नाम एवं क्रमांक अंकित किए जाएं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम से ईवीएम एवं वीवीपैट निकालने और वापस जमा करने के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नियमानुसार सूचित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण एवं जागरूकता के लिए उपयोग की जाने वाली मशीनों पर निर्धारित गुलाबी रंग का स्टिकर लगाया जाए, जिस पर संबंधित विवरण अंकित हो। उपयोग के बाद मशीनों को प्रतिदिन सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जाए एवं अन्य मशीनों से अलग रखने की व्यवस्था की जाए।
उन्होंने ईडीसी पर प्रतिदिन किए जाने वाले प्रदर्शन, प्रतिभाग करने वाले मतदाताओं की संख्या एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का नियमित रिकॉर्ड रखने और साप्ताहिक विवरण संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। मशीनों के परिवहन के दौरान निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ वाहनों पर श्म्समबजपवद डंजमतपंसे दृ न्तहमदजश् का स्पष्ट संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की न्यूनतम 30 दिनों की स्टोरेज क्षमता सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने समस्त ईआरओ को निर्देशित किया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम नोडल अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए ईडीसी की स्थापना, मशीनों की उपलब्धता एवं आवंटन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, लॉगबुक और मूवमेंट रजिस्टर की स्वयं समीक्षा करें। प्रशिक्षण एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।सभी ईआरओ इन व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, परिवहन, अभिलेखों के रख-रखाव अथवा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



