मण्डलायुक्त ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का किया औचक निरीक्षण
निर्माण कार्य निर्धारित मासांत सितंबर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए , कार्य मे तेजी लाएं नए अनुबंध के आधार पर 3 माह ही शेष

मण्डलायुक्त ने कठोर तेवर अपनाते हुए कहा कि मजदूर बढ़ाकर कार्य मे तेजी लाएंए अन्यथा एफआईआर कराने से हिचकेंगे नहीं
अलीगढ़- मंडलायुक्तए अलीगढ़ नवदीप रिणवा द्वारा गुरुवार को अवकाश के बावजूद निर्माणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। मंडलायुक्त ने घूम घूम कर राज्य विश्वविद्यालय परिसर के प्रत्येक ब्लॉक में चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स कंस्ट्रक्शन के प्रबंध निदेशक सुरजीत कुंडू को सख्त हिदायत दी कि निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। यदि कार्य समय से पूरा नहीं होता है तो एफ आई आर कराने से नहीं हिचकेंगे। पर्यवेक्षण अधिकारी भी समय.समय पर औचक निरीक्षण कर कार्य एवं सामग्री की गुणवत्ता को चैक करते रहें। अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि जामिया विश्वविद्यालय से थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराया जा रहा है।

प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट्स के एमडी सुरजीत कुंडू एवं एक्सईएन लोनिवि से मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि ईपीसी मोड पर 100:351 एकड़ क्षेत्रफल एरिया में राज्य विश्वविद्यालय बनाया जाना हैए वर्तमान में स्वीकृत लागत 101:41 करोड़ के सापेक्ष 87:96 करोड से 22:34 एकड़ में निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए नियमित अंतराल पर थर्ड पार्टी निरीक्षण जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एचबीटीयू के सिविल अभियांत्रिक विभागाध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति द्वारा समय समय पर प्रगति व गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। जिलाधिकारी द्वारा भी निरंतर मॉनिटरिंग एवं बैठक कर निर्माण कार्यों पर नज़र रखी जा रही है।


मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के साथ विभिन्न भवनों में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को भी देखा। कई भवनों में टाइल वर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित अवधि में नए अनुबंध के आधार पर लगभग 3 माह ही शेष रह गए हैं। मानव श्रमए तकनीक एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। मण्डलायुक्त ने मौके पर वित्तीय प्रगति 54:24 प्रतिशत एवं भौतिक प्रगति 73:33 प्रतिशत के सापेक्ष अब तक 62:55 प्रतिशत मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा कि धनराशि एवं भुगतान की किसी प्रकार की समस्या न होने के बाद भी शासन की मंशा के अनुरूप प्रगति नही मिलना उचित नही है। उन्होंने कहा कि शासन सत्र संचालन के प्रति गम्भीर है। मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए अन्यथा की स्थिति में वह एफआईआर कराने से नहीं हिचकेंगे। प्रबंध निदेशक सुरजीत कुंडू ने मण्डलायुक्त को आश्वस्त किया कि एक माह में अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो जाएंगे और कार्य समय से पूरा कराएंगे।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन एवं ट्रांसफार्मर स्थापना के सबंध में विद्युत अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के फ़साड एप्रूवल के लिए उनकी तरफ से शासन को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए।
निर्माण की स्थिति
अधिशासी अभियंता लोनवि ने बताया कि प्रशासनिक एवं पुस्तकालय भवन में चौथे तल की छत का कार्य पूर्ण वर्तमान में एएसी ब्लॉकए खिड़कीए दरवाजे के फ्रेमए प्लास्टरए फ्लोरिंगए विद्युतीकरण और प्लंबिंग का कार्य प्रगति पर है। शैक्षणिक भवन प्रथम एवं द्वितीय में तृतीय तल की छत का कार्य पूर्ण हो गया है अन्य कार्य प्रगति पर है। पुरुष छात्रावास में द्वितीय तल की छत का कार्य पूर्ण और तृतीय तल की छत का कार्य प्रगति पर है। महिला छात्रावास में प्रथम तल की छत का कार्य पूर्ण और दूसरे तल की छत का कार्य प्रगति पर है। सुविधा केंद्र में आरसीसी का कार्य पूर्ण और खिड़की दरवाजे के साथ प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार से पुलिस चौकीए कुलपति आवासए कर्मचारी क्वार्टरए विद्युत सबस्टेशनए गार्डरूमए बाउंड्री वालए इंटर्नल रोड वर्क का कार्य प्रगति पर है।
राज्य विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान एसडीएम कोल रविशंकरए तहसीलदार कोल सौरभ यादव सहायक अभियंता दिशा अग्रवाल अरविंद कुमार सहित निर्माण इकाई के अभियंता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



