अलीगढ़

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न

तालानगरी में सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ईएसआई चिकित्सालय का संचालन कराने के दिए निर्देश

अलीगढ़  मण्डलायुक्त ओ0पी0 आर्य की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज में उद्योगों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, निवेश मित्र पोर्टल की स्थिति और रोजगार सृजन योजनाओं की समीक्षा की गई।बैठक में तालानगरी में ईएसआई हॉस्पीटल की शाखा खोले जाने की प्रगति के संबंध में सीनियर मेडिकल ऑफिसर ईएसआई डा0 मीना यादव ने बताया कि ईएसआई हॉस्पीटल की शाखा के लिए तालानगरी स्थित बीएसएनएल भवन को चिन्हित किया गया है, भवन की मरम्मत एवं अन्य फर्निशिंग कार्य के लिए टेण्डर किया जाएगा। मण्डलायुक्त निर्देशित किया कि औद्योगिक आस्थानों में कार्यरत श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सुगमता से देने के लिए जल्द से जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर तालानगरी में चिकित्सालय का संचालन आरंभ कराया जाए। आईडीआई रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में ट्रिपिंग की समस्या के संबंध में अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि आस्थान में डॉग कण्डक्टर स्थापित कर समाधान करा दिया गया है, वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू है। निर्यातकों को विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में उद्यमियों द्वारा वीसी एएमयू से संपर्क किया गया जिससे उनकी समस्या का समाधान हो गया है। तालानगरी की भांति ही आईटीआईरोड पर पीएनजी आपूर्ति के संबंध में अवगत कराया गया कि जिले में अभी पीएनजी आपूर्ति प्रथम चरण में है, आपूर्ति की मांग बढ़ने पर योजना के विस्तार में इसे शामिल किया जाएगा।बैठक का संचालन करते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग सुश्री अंजू रानी द्वारा अवगत कराया गया कि निवेश मित्र पोर्टल पर मण्डल में कुल 721 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 628 को स्वीकृत, 14 को अस्वीकृत किया गया है जबकि 79 आवेदन समय सीमा के अंदर लंबित हैं। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि निवेशकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि माहवार लक्ष्य निर्धारित कर लाभार्थीपरक योजनाओं में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अधिकाधिक उद्योग स्थापना को बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ ही बैठक में उद्यमियों द्वारा नये निर्यातकों को फैसिलिटेट करने, शासकीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जिले की मांग के अनुरूप युवाओं को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने और मेटल बैंक स्थापना के संबंध में अपने सुझाव दिए गए। इस पर मण्डलायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
बैठक में एसई पीडब्लूडी प्रभात चौधरी, सहायक आयुक्त उद्योग बृजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेशक कुमार यादव, एलडीएम अशोक कुमार सौनी समेत उद्यमी चन्द्रशेखर शर्मा, लल्लू सिंह, पवन खण्डेलवाल, चारो जिलों के महाप्रबंधक उद्योग, अग्निशमन, यूपीडा, सिंचाई, समेत अन्य उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!