अलीगढ़
कासिमपुर पावर हाउस में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन
भूकंप, औद्योगिक रसायन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर किया गया अभ्यास


अलीगढ़, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ द्वारा कासिमपुर पावर हाउस स्थित अमोनिया गैस प्लांट में भूकंप, औद्योगिक रसायन एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल का आयोजन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री प्रमोद कुमार के आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा विभाग श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग नगर मजिस्ट्रेट श्री अतुल गुप्ता ने की। इस अवसर पर चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ श्री सी.पी. सिंह तथा आपदा विशेषज्ञ श्री दीपक कुमार मिश्रा की उपस्थिति रही।
