जनसमस्याओं पर डीएम सख्त, गौशालाओं की भी हो रही पड़ताल
डीएम के सामने पहुंचीं 132 फरियादें, भूमि विवादों पर पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीमें गठित

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलैक्ट्रेट सभागार में तहसील कोल के लिए संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते हैं। संपूर्ण समाधान दिवस में 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में कुराबंदी से संबंधित प्रकरण में जिलाधिकारी ने एसडीएम कोल न्यायालय में वाद दायर कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इगलास क्षेत्र के ग्राम नगला मुरवार निवासी नवल किशोर द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाए जाने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने प्रकरण में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता के लिए नियमानुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।थाना गोधा क्षेत्र के शिव सिंह द्वारा भूमि की पैमाइश कराए जाने संबंधी शिकायत पर राजस्व विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर निगम क्षेत्र की ममता शर्मा द्वारा गृहकर अपने नाम दर्ज कराने, ग्राम अदौन निवासी चांद बाबू द्वारा गांव में स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मी की तैनाती, भमोला निवासी मल्लो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और जिरौली हीरा सिंह निवासी वृद्ध सूरजपाल द्वारा वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर पात्रता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मडराक क्षेत्र से घरेलू विवाद के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरण का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा उस पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जाए जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम कोल को दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिएगौ आश्रय स्थलों के सत्यापन के लिए अधिकारियों को आवंटित की गईं गौशालाएजिलाधिकारी ने जनपद की गौ आश्रय स्थलों में उपलब्ध व्यवस्थाओं के सत्यापन और कमियों की जांच के लिए विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को गौशालाएं आवंटित कीं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल निगम, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निबंधक सहकारिता, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अधिकारी आवंटित गौ आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, पशुओं के लिए चारा-पानी, साफ-सफाई सहित आवश्यक सुविधाओं का सत्यापन करेंगे और कमियों को चिन्हित कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने जनहित से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।



