आबकारी टीम ने टप्पल क्षेत्र में रोड चैकिंग के साथ ही शराब की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
अभिलेख और स्टॉक के साथ ही सीसीटीवी को अद्यतन रखने के दिए निर्देश

अलीगढ़ अवैध शराब के जिले में आवागमन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने और नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को उप आबकारी आयुक्त के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी, उप जिलाधिकारी खैर के कुशल नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सुनील वर्मा क्षेत्र -3 खैर द्वारा टप्पल-हामिदपुर रोड पर हरियाणा से आने वाले बाहनों की पुलिस टीम के साथ चेकिंग एवं आबकारी दुकानो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।आबकारी दुकानों पर पहुंची टीम ने स्टॉक रजिस्टर से लेकर सीसीटीवी और पीओएस मशीन तक की पड़ताल की। अचानक पहुंची टीम को देखकर दुकानदारों में हलचल रही निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों पर उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया। दुकान मे मौजूद स्टाक पर लगे बार कोड एवं क्यू आर कोड को स्कैन किया गया एवं विक्रेता को पीओएस मशीन से शत प्रतिशत बिक्री करने, दुकान के आस पास खड़े होकर, वाहन एवं सड़क के आस-पास शराब ना पिलाने के कठोर निर्देश दिए गये। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी जरूरी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।



