अलीगढ़

मुक्त युवा ही मजबूत राष्ट्र की पहचान:

 रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने ली शपथ

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित व्यापक नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शराब, गांजा, अफीम, चरस, कफ सिरप, डाइल्यूट, कुट्टू टिंचर समेत विभिन्न मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ ही उन्हें अपराध, आर्थिक संकट, पारिवारिक विघटन और सामाजिक पतन की ओर ले जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।आबकारी विभाग की ओर से आबकारी निरीक्षक सविता रानी, विवेक चैहान एवं वरुण नायक ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में अधिकारियों ने विद्यार्थियों के उत्साह और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि जागरूक युवा ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!