शहर की सड़कों पर अब नही दिखेगा कचरा- कचरा निस्तारण व विजिबल क्लीनिंग की दिशा में नगर निगम ने बढ़ाया एक और कदम
सफ़ाई में सुधार के लिए महापौर व नगर आयुक्त नकी अपील- स्वच्छता को बनाये अपनी आदत- कूड़ा कूड़ेदान में ही डाले

अब कच्ची सड़को पर हो सकेगी सुगमता से सफाई-प्रमुख सड़को पर रोज़ाना 18-19 घन्टे चलेगी मशीनें-नगर निगम के 4 ज़ोन में तैनात हुई मशीनेलगभग 1.5 करोड़ की लागत से वेट वेस्ट ड्राई मशीनों को नगर निगम ने मंगवाया-महापौर व नगर आयुक्त ने मशीनों को किया रवानाशहर की प्रमुख सड़को से कचरा निस्तारण व्यवस्था को मिलेगी तेज़ गति-महापौर व नगर आयुक्त का वादा शहर की स्वच्छता को बदलने में शहवासी करें सहयोग-बेहद कारगार साबित होगी ये मशीने-शहर की सड़को के किनारे जगह जगह कचरे के छोटे बड़े ढ़ेरो व से आने वाले दिनों में निज़ात मिलने जा रही है साथ ही शहर के ऐसे कच्चे एरिया में जहाँ सफ़ाई व्यवस्था को प्रभावी बनाना बेहद चैलेंजिंग है। उन एरिया व मुख्य सड़कों को कचरा मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने लगभग 1.5 करोड़ की लागत से 02 वेट वेस्ट ड्राई मशीनों को क्रय किया है।शनिवार को महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से रामघाट रोड अहिल्या बाई होल्कर स्टेडियम के पास इन दोनों मशीनों को रवाना करते हुए अपने समक्ष मशीनों को रामघाट रोड पर चलवाकर इनकी कार्य क्षमता व कार्य प्रणाली को भी चेक़ किया।मशीनों की तकनीकी जानकारीनगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने मशीनों की तकनीकी जानकारी के संबंध में बताया कि वेट और ड्राई सक्शन मशीनें नकारात्मक दबाव (वैक्यूम) बनाकर काम करती हैं, जिससे हवा, धूल, कचरा या तरल पदार्थ को खींचकर एक कलेक्शन कंटेनर में इकट्ठा किया जाता है। ये केवल ड्राई वैक्यूम से अलग होती हैं क्योंकि इनमें दो स्तरीय फिल्ट्रेशन या अलग करने वाली प्रणाली होती है, जो मोटर को तरल से होने वाले नुकसान से बचाती है आमतौर पर इसमें ठोस पदार्थ एक बैग में अलग हो जाते हैं, जबकि तरल पदार्थ नीचे वाले टैंक में जमा हो जाते हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि इन मशीन की मदद से शहर के ऐसे मार्ग व एरिया जो कच्चे है जिनकी सफाई व कचरा उठाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन स्थानों पर ये दोनों मशीन बेहद कारगार साबित होगी।उन्होंने बताया कि दोनों मशीनों को शहर के प्रमुख मार्गों पर रोज़ाना 18 से 19 घंटे कार्य करने हेतु रूट निर्धारित किया गया है। प्रातः 08:00 बजे डिपो से प्रारंभ होकर रात्रि 03:00 बजे तक (कुल 19 घंटे) किया जाएगा। मशीन A को जोन 1 एवं जोन 2 में तथा मशीन B को जोन 3 एवं जोन 4 में तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि मशीन A के अंतर्गत जोन 1 में सुबह 08:00 बजे से 1:30 बजे तक शमशाद मार्केट, जमालपुर, यूनिवर्सिटी सर्किल, डोडपुर रोड, रेलवे स्टेशन, केला नगर चौराहा, घंटाघर, हबीब टेंट, आमीन शाह तिराहा तथा फ्रिजडा नगर फ्लाईओवर आदि क्षेत्रों में फुल स्ट्रेच सफाई एवं सक्शन कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात जोन 2 में 2:00 बजे से 6:30 बजे तक रामघाट रोड, मेनाक्षी पुल, चांद अद्दा, पंपिंग स्टेशन, धनीपुर मंडी, नौरंगाबाद वेंडिंग जोन, फ्लाईओवर, मदर गेट पुलिस चौकी, सासनी गेट, दिल्ली-कानपुर हाईवे एवं रामघाट रोड के अन्य हिस्सों में सफाई कार्य किया जाएगा। 6:30 से 7:30 तक मशीन चेक, टैंक रिफिल एवं विश्राम रहेगा। इसके बाद रात्रि 7:30 से 03:00 बजे तक नाइट शिफ्ट में शमशाद मार्केट, जमालपुर, केला नगर, रामघाट रोड, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, यूनिवर्सिटी सर्किल, हबीब टेंट, नौरंगाबाद, किशनपुर तिराहा, फिरदौस नगर, बरौला फ्लाईओवर आदि क्षेत्रों में पुनः सफाई एवं रिकवरी कार्य किया जाएगा तथा अंत में डिपो वापसी एवं हैंडओवर किया जाएगा।उन्होंने बताया मशीन B के अंतर्गत जोन 3 में 08:00 से 10:45 बजे तक सासनी गेट चौराहा से जिगरी रोड, भुजपुरा पुलिस चौकी, हाजी गोडाउन, ए टू जेड प्लांट एवं मथुरा रोड हाईवे तक दोनों ओर फुल स्ट्रेच सफाई की जाएगी। इसके पश्चात 10:45 से 11:00 बजे तक शॉर्ट ब्रेक एवं मशीन चेक होगा। जोन 4 में 11:00 से 2:30 बजे तक दुबे का पड़ाव, आगरा चौराहा, सोंठी चौराहा, देहली गेट, फायर ब्रिगेड चौराहा, ब्लू बर्ड स्कूल, बरौला चौराहा, अपर कोर्ट, जामा मस्जिद आदि क्षेत्रों में सफाई कार्य किया जाएगा। 2:30 से 3:00 बजे तक लंच ब्रेक एवं मशीन चेक रहेगा। इसके बाद 3:00 से 7:00 बजे तक गांधी पार्क, जमालिया टिम्बर, बरौला फ्लाईओवर, नादा पुल, सोंठी चौराहा, दिल्ली फ्लाईओवर, गांधी पार्क चौराहा, मदर गेट पुलिस चौकी आदि मार्गों पर कार्य किया जाएगा तथा 7:00 से 8:00 बजे तक पुनः ब्रेक एवं मशीन चेक होगा।नगर आयुक्त ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे से 03:00 बजे तक नाइट शिफ्ट में जोन 3 एवं 4 के प्रमुख मार्गों जैसे सासनी गेट से जिगरी रोड, ए टू जेड प्लांट, सोंठी चौराहा, नादा पुल, फर्साना फ्लाईओवर, देहली गेट, ब्लू बर्ड स्कूल, बरौला, रामघाट रोड, मलगढ़ी, गांधी पार्क, पालिका बाजार, जमालपुर पुल, आईटीआई रोड आदि क्षेत्रों में पुनः सफाई कार्य किया जाएगा।नगर आयुक्त ने बताया आधुनिकता के इस दौर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था को भी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कराये जाने के लिए इन मशीनों को क्रय किया गया है इन दोनों मशीनों को अर्बन कम्पनी को हैंडओवर करने के उपरांत नियमित रुप से शहर के प्रमुख मार्गों पर चलवाया जाएगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणा से अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है निश्चित रूप से सफाई व्यवस्था में इन दोनों मशीनों के आने से काफी राहत मिलेगी आने वाले दिनों में और मशीनों को सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाये जाने के ये क्रय किया जाएगा।



