अलीगढ़

दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली

युवाओं ने लिया एकता का संकल्प

अलीगढ़ में भगवान महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती के अवसर पर सोमवार को प्रजापति समाज के युवाओं ने भव्य बाइक रैली और शोभायात्रा निकाली। रैली मथुरा रोड स्थित श्री जी पेट्रोल पंप से शुरू होकर सासनी गेट होते हुए मसानी नगला पहुंची। यहां महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

आयोजन में करीब 100 से 200 लोगों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजक दीपक प्रजापति ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति सभी समाजों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके आदर्श युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!