आत्मनिर्भर भारत: मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 100 महिलाओं को मिली सिलाई मशीन
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में मा0 जनप्रतिनिधियों ने टूल किट का किया वितरण

अलीगढ़ : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विकास भवन सभागार में लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का मा0 सम्मानित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में सजीव प्रसारण किया गया और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 100 लाभार्थियों को टूल किट के साथ ही ओडीओपी, एमवाईएसवाई और सीएम युवा के लाभार्थियों को डेमो चैक का वितरण किया गयाकार्यक्रम में लाभार्थियों को उनके पारंपरिक एवं कौशल आधारित कार्य को और अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सिलाई मशीन सहित आवश्यक टूल किट प्रदान की गईं टूल किट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।इस अवसर पर लाभार्थियों ने शासन की इस पहल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टूल किट मिलने से उन्हें अपने हुनरको रोजगार और आय के बेहतर अवसरों में बदलने में सहायता मिलेगी। योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को उनके कौशल के अनुरूप संसाधन उपलब्ध कराकर स्वावलंबन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कौशल को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
इनको मिला लाभ:ओडीओपी योजना में अंकुश गोयल को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में रोहित शर्मा को 25 लाख, सीएम युवा में कोमल गुप्ता को 05 लाख की धनराशि के साथ ही परमेश्वरी, उषा, विनय, सोलंकी, पूजा देवी, लता, ऋषि शर्मा, मोना, अंजली उपाध्याय, मोहम्मद इमरान, नूतन वार्ष्णेय, नीरज देवी, पूजा, दर्शन, अनीता देवी, विक्रम सिंह, राधा देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, प्रेमवती, शकुंतला देवी, हेमलता, राबिया, दुर्गेश कुमारी, प्रियंका, अनीता, कमलेश, ज्योति सारस्वत, पूनम देवी, विचित्र, मंजू, मीना, वीरवती, नेहा सिंह, रेनू शर्मा, अनुराग सिंह, सरोज, शांति देवी, कश्मीरी, महिमा कुमारी, बबिता, सुनीता, मीना देवी, नितेश, कृष्णा, अंजू, प्रतिभा, रानी भटनागर, अनामिका, सोना देवी, कलावती, सरोज देवी, पूनम देवी, हेमलता, सुरुचि, राधा देवी, सपना कुमारी, हेमा, मालती वार्ष्णेय, मनीष, नीरू, ज्योति कुमारी, शिवेंद्र कुमार, दुर्गेश देवी, फूलन देवी, मीरा देवी, सुनीता, आकांक्षा, नीरू, सोनी, रेखा, सुधा, नवनीत कौर, पूनम, मंजू, चंद्रावती, संदेश, सुनीता देवी, कामिनी कुमारी, कुसमा कुमारी, पूजा देवी, बबिता यादव, यदावती, अनिता कुमारी, रेखा देवी, चंद्रावती, सुमित्रा देवी, रवीना, प्रभा, कविता शर्मा, श्वेता देवी, नीरज, डिंपल शर्मा एवं रानी देवी को टूल किट का वितरण किया गया।इस अवसर पर मा0 एमएलसी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रो0 तारिक मंसूर, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती वजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 एमएलसी चौ0 ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजी0 राजीव शर्मा, जिला महामंत्री श्री शिवनारायण शर्मा, ठा0 शल्यराज सिंह एवं श्री हरेन्द्र सिंह के साथ ही सीडीओ योगेन्द्र कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजु रानि, उपायुक्त उद्योग एस0पी0 यादव, सहायक आयुक्त उद्योग बृजेश यादव, अलका वर्मा समेत लाभार्थीगण उपस्थित रहे।



