अलीगढ़

श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु गोरक्षनाथ प्रकट उत्सव

अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर में शुक्रवार को गुरु गोरक्षनाथ प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

अचल ताल स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर में शुक्रवार को गुरु गोरक्षनाथ प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 5:00 बजे भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया तथा 5:30 बजे धूपिया आरती संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातः 11:00 बजे साधु प्रसाद का आयोजन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्तों को खिचड़ी एवं सत्तू का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!